उत्तराखंड

कांग्रेस ने किया खिलाड़ियो का सम्मान

 ”दो दिवसीय 19 वी राष्ट्रीय ओपन स्वर्गीय युवरानी महेंद्र कुमारी स्मृति प्रतियोगिता अलवर (राजस्थान) में जनपद देहरादून के 6 खिलाडियों द्वारा प्रतियोगिता में अपनी ऐतिहासिक जीत दर्ज करने एवं गोल्ड,सिल्वर एवम ब्रांज मैडल जीतने पर विजेताओं को आज उत्तराखंड कॉंग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक चकराता प्रीतम सिंह द्वारा गोविंदगढ़ में पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल के निवास पर सभी विजेताओं
(1) श्रीमती उमा कोठरी 65+ (2) विजयराज सिंह बिष्ट (3) श्री कमल रावत (4) अक्षांत नेगी (5) अविरल नेगी को सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने कहा की शिक्षा के साथ साथ बच्चों और युवाओं को प्रतियोगिता खेलो में भी रुचि होना बहुत आवश्यक होता है, क्योंकि कोई प्रतियोगिता जीतने पर खिलाड़ियों को एक नई पहचान तो मिलती है इसके साथ साथ उनके स्वास्थ्य में लाभ मिलता है। प्रीतम सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते एवम उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जिस तरह आज इन्होने देहरादून का मान बढ़ाया है उसी तरह भविष्य में होने वाली राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में अपने देश का भी मान बढ़ाएंगे।

इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को अपनी विजय पर बधाई देते है कहा कि सभी खिलाड़ियों ने देहरादून के साथ साथ उत्तराखंड का भी नाम रोशन किया है।
कार्यक्रम में एल गुरुचरन कौशल,संगीता गुप्ता (पार्षद), कोमल वोहरा (पार्षद), अमृता कौशल, अनुराग गुप्ता, पवन चौहान, त्रिलोचन जस्सल, हरजीत सिंह, अग्रज शर्मा, अचिन सेठी, कपिल सोनकर, कमल कन्नौजिया, याकूब अली,अशोक कुमार, जतिन कौशल, लक्ष्य कौशल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *