उत्तराखंड

द्रौपदी मुर्मू ने सभी दलों से मांगा समर्थन, BJP ने किया जोरदार स्वागत

राष्ट्रपति पद की राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देहरादून पहुंचकर विधायकों व सांसदों से चुनाव में समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि मैं यहां आप सभी का समर्थन लेने यहां आई हूं। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में सोमवार को मुर्मू ने भाजपा के सभी सांसदों, विधायकों व दो अन्य निर्दलीय विधायकों को संबोधित किया।

उन्होंने उत्तराखंड के प्राकृतिक, सांस्कृतिक, और धार्मिक महत्व पर रोशनी डाली। उन्होंने एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का भी जिक्र किया और उन्हें राज्य की महिला शक्ति से जोड़ा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व एनडी उस वर्ग से मुझे प्रत्याशी बनाया जो अंतिम छोर में बैठा समाज है।

मुर्मू ने सभी सांसदों व विधायकों से समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि वह सबका समर्थन चाहती हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुर्मू के राजनीतिक व सामाजिक जीवन और उनके संघर्ष पर पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि वे समाज के लिए एक प्रेरणा हैं। उन्होंने मुर्मू को प्रत्याशी बनाए जाने पर पीएम मोदी, राष्ट्रीय जेपी नड्डा का धन्यवाद किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार जनजातीय महिला को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया गया। आज जनजातीय समाज में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि हम 47 हैं। दो निर्दलीय विधायक यहां बैठे हैं।दो बसपा विधायकों से से बात की है। हमारा पूरा सहयोग है। आप विजय होकर आएंगी। पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *