उत्तराखंड

उत्तराखंड में आपदा से चार लोगों की मौत, 13 लापता, बड़े पैमाने पर नुकसान

उत्तराखंड में भारी बारिश से आई आपदा ने चार लोगों की जान ले ली है। वहीं 13 लोग लापता बताए जा रहें हैं। राज्य में बड़े पैमाने पर नुकसान की खबरें हैं।

शुक्रवार से शुरु हुई बारिश शनिवार की सुबह तक जारी रही। इस दौरान राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश ने कहर बरपाया है। आपदा नियंत्रण विभाग के सचिव रणजीत सिंहा की माने तो राज्य में आपदा ने चार लोगों की जान ले ली है। जबकि इस आपदा में 13 लोग लापता हुए हैं।

टिहरी जिले के धनोल्टी में एक मकान जमींदोज हो गया। इस मकान के मलबे में सात लोग दब गए। दो शवों को निकाला गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

वहीं देहरादून के मालदेवता में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। यहां घायलों को रेस्क्यू करने के लिए हेलिकॉप्टर की मदद लेनी पड़ी। सरखेत में बादल फटने के बाद एक रिजार्ट में पानी भर गया। यहां ठहरे यात्रियों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। वहीं मालदेवता में तीन गंभीर रूप से घायल लोगों को रेस्क्यू करने के लिए हेलिकॉप्टर की मदद लेनी पड़ी। इसके साथ ही कुल 12 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया है।

राज्य में अलग अलग स्थानों पर हुए भूस्खलन के चलते 34 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। इसके साथ ही 73 पशुओं के मौत की भी सूचना मिली है।

वहीं देहरादून के सोडा सरोली में एक कार के नदी में फंस गई। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने एक युवक को रेस्क्यू कर लिया हालांकि उसके पिता का कुछ पता नहीं चल पाया। उनकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *