News War Live

National News Portal

उत्तराखंड

कौशल विकास विभाग के क्लास वन अफसर सस्पेंड, मुख्‍यमंत्री व मंत्री के नाम पर गुमराह करने का आरोप

प्रदेश सरकार ने कौशल विकास विभाग के क्लास वन अफसर पीके धारीवाल को सस्पेंड कर दिया है। कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

पीके धारीवाल पर मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के नाम लेकर विभाग को गुमराह करने का आरोप लगा है। आरोप है कि हरिद्वार आईटीआई में तीन महीने ज्वाइन नहीं करने पर भी उन्‍होंने अपने ही हस्ताक्षर से तीनों माह का वेतन निकाल लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *