Skip to content
Friday, July 24, 2026
Latest:
  • पेपर लीक आंदोलन में पहुंचे उत्तराखंड पुलिस के सिपाही , पुलिस महकमे में मची हलचल
  • STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
  • पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम
  • छात्रों को PM मोदी का संदेश, कहा- आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा
  • Contact Us
  • Login

News War Live

National News Portal

  • राजनीति
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • मनोरंजन

News War Live

National News Portal

  • राजनीति
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • मनोरंजन
रिश्तों की मर्यादा को किया तार- तार, बुआ की बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म करता रहा अधेड़, इस तरह हुआ मामले का खुलासा
क्राइम

रिश्तों की मर्यादा को किया तार- तार, बुआ की बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म करता रहा अधेड़, इस तरह हुआ मामले का खुलासा

July 6, 2023 admin

रुड़की। एक अधेड़ अपनी बुआ की बेटी को डरा धमकाते हुए दुष्कर्म करता रहा। मामला खुलने पर स्वजन युवती को लेकर कोतवाली सिविललाइंस पहुंचे। इस दौरान आरोपित से युवती पक्ष की हाथापाई हो गई। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। रुड़की में रहने वाले हरियाणा के पानीपत निवासी व्यक्ति की बुआ भी रुड़की में रहती है और अधेड़ की बेटी की ससुराल भी रुड़की में है। आरोप है कि पिछले कुछ समय से अधेड़ ने अपनी बुआ की लड़की को डरा धमका कर उसके साथ जबरन संबंध और अश्लील वीडियो भी बनाए।

परिवार को नुकसान पहुंचाने का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। युवती की कुछ समय बाद शादी होने वाली हैं। आरोपित उस पर शादी नहीं करने का भी दबाव बना रहा था। परेशान होकर युवती ने सोमवार को अपनी मां को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। अपने भतीजे की करतूत सुनकर महिला के भी पांव तले की जमीन खिसक गई।

महिला अपनी बेटी को लेकर कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित को भी कोतवाली बुला लिया। इसी दौरान वह युवती की गलती निकालने लगा। इसे लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक और हाथापाई हो गई। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिनव शर्मा ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।

 

  • मोदी सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल में हुए कई महत्वपूर्ण कार्य- महाराज
  • दाल की खेती क्यों घटी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2026 News War Live. Powered by ColorMag and WordPress.