News War Live

National News Portal

उत्तराखंड

दंगलेश्वर मंदिर घाट पर हुआ दर्दनाक हादसा, नयार नदी में स्नान करने उतरी दो युवतियों का पैर फिसलने से हुई मौत

कोटद्वार। सतपुली के पास सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। दंगलेश्वर मंदिर घाट पर स्नान करते समय दो लड़किया नदी में बह गईं। हादसे में दोनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, 26 व 15 वर्षीय दोनों लड़कियां अपनी सहेलियों के साथ दंगलेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई थीं। इससे पहले वह वहां घाट पर नयार नदी में स्नान करने लगीं। इसी दौरान उनका पैर फिसला और वह दोनों बह गईं।

लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय तैराकों ने दोनों की खोजबीन शुरू की तो दोनों घाट से एक किलामीटर दूर मिलीं। लेकिन तब तक 26 वर्षीय युवती की मौत हो चुकी थी। वहीं, किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *