News War Live

National News Portal

उत्तराखंड

धामी कैबिनेट बैठक में इन 20 प्रस्तावों पर लगी मुहर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज दोपहर सचिवालय में हुई। बैठक में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पहले अनुपूरक बजट, आयुष नीति, भर्ती परीक्षाओं से संबंधित कार्मिक के करीब 20 प्रस्ताव पर मुहर लगी। बैठक में पांच सितंबर से विधानसभा के प्रस्तावित मानसूत्र सत्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से संबंधित विधेयक के मसौदे पर भी चर्चा हुई है।

उत्तराखंड कैबिनेट मीटिंग में आउट सोर्स सविदा कर्मियों को मातृत्व लीव दिए जाने पर सहमति मिली है पिछले लंबे समय से उत्तराखंड में माग की जा रही थी जिसको कैबिनेट से हरी झंडी मिल गई इसका लाभ उत्तराखंड के हजारों कर्मियों को मिलेगा कैबिनेट मीटिंग में आंदोलन कारियो के परिजनों को दस प्रतिशत लाभ सरकारी सेवा में मिल सकेगा पिछले कई वर्षो से अधूरी डिमांड को पुष्कर सिंह धामी सरकार ने पूरा कर दिया है कई फैसले जनहित में लिए गए है पांच दिनों तक चलने वाले सत्र को लेकर भी एजेंडा तय हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *