News War Live

National News Portal

उत्तराखंड

खुल गए बद्रीनाथ धाम के कपाट, पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम

चारधामों में से एक बद्रीनाथ धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रविवार सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर खोल दिए गए. हजारों भक्तों की जयकारों के बीच आज सुबह पौराणिक परंपरा व विधि विधान से बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले गए. मंदिर को फूलों से सजाया गया है. धाम में पहली पूजा और महाभिषेक पीएम नरेंद्र मोदी ओर से किया गया। इस दौरान उनकी ओर से विश्व कल्याण और आरोग्यता की भावना से पूजा-अर्चना एवं महाभिषेक समर्पित किया गया।

रविवार सुबह बद्रीनाथ धाम में बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालओं के साथ बद्रीनाथ धाम के कपाट विधि-विधान और मंत्रोच्चारण और सेना बैंड की धुनों के साथ खोल दिए गए. उधर, चारधाम यात्रा के दौरान इस साल दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या तय कर दी गई है. सरकारी आदेश में कहा गया है कि बद्रीनाथ धाम में रोजाना 15 हजार, केदारनाथ में 12 हजार, गंगोत्री में 7 हजार और यमुनोत्री में 4 हजार श्रद्धालुओं को ही प्रतिदिन दर्शन करने की अनुमति होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *