द्रौपदी मुर्मू ने ली भारत के 15वें राष्ट्रपति पद की शपथ, आशा – आकांक्षाओं को बताया ताकत
द्रौपदी मुर्मू ने देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ले ली है। वो देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति हैं। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमना ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। वे देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं, सर्वोच्च संवैधानिक पद संभालने वाली पहली आदिवासी महिला और स्वतंत्र भारत में पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद अपना संबोधन दिया है। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत अपने पारंपरिक संवाद से की। उन्होंने कहा, जोहार ! नमस्कार ! मैं भारत के समस्त नागरिकों की आशा-आकांक्षा और अधिकारों की प्रतीक इस पवित्र संसद से सभी देशवासियों का पूरी विनम्रता से अभिनंदन करती हूं। आपकी आत्मीयता, विश्वास और आपका सहयोग, मेरे लिए इस नए दायित्व को निभाने में मेरी बहुत बड़ी ताकत होंगे।