उत्तराखंडराजनीति

सीएम आवास कूच कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने रोड पर दिया धरना

भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य पर शनिवार को बाजपुर में हुए हमले के विरोध में कांग्रेस ने रविवार को धरना दिया। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता आज धरने पर बैठ गए। उन्हें मुख्यमंत्री आवास कूच के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा रोका गया और वह हाथीबड़कला बैरिकेडिंग पर धरने पर बैठ गए।
इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने इस घटना की तीखी निंदा करते हुए कहा कि सवाल यह नहीं है कि यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य पर किसने हमला किया. बल्कि सवाल यह उठता है कि जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया वह कृत्य सरकार के संरक्षण में किया गया है.इस मामले में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान कराया गया यह हमला प्रायोजित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *