उत्तराखंड

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का विधिवत श्रीगणेश हो गया है। मंगलवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गंगोत्री धाम व यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत हवन, पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चरण एवं धार्मिक रीति-रिवाज साथ खोले गए।

गंगोत्री के कपाट दोपहर 11.13 बजे खोले गए तथा यमुनोत्री के कपाट दोपहर 12.15 बजे खोले गए। दोनों धामों में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से करवायी गई। गंगोत्री धाम की पूजा में खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से संकल्प लिया।

जबकि यमुनोत्री धाम में अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल और उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी शामिल हुई। मंगलवार को गंगोत्री धाम में करीब 10 हजार और यमुनोत्री धाम में करीब 6 हजार यात्रियों ने दर्शन किए। वहीं केदारनाथ के कपाट 6 मई और बदरीनाथ धाम के कपाट 8 मई को खोले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *