News War Live

National News Portal

उत्तराखंड

कृषि मंत्री ने समीक्षा बैठक में कसे कृषि विभाग के अधिकारियों के पेंच, एक सप्ताह में तैयार करें ‘‘राज्य मिलेट मिशन’’ का प्रारूप

देहरादून, कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री, गणेश जोशी ने आज दीक्षा भवन, में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों स्पष्ट निर्देष दिया कि जनता ने भाजपा को जो मेंडेट दिया है उन आकांक्षाओं के अनुरूप कार्मिकों को सेवा भाव की कार्यशैली अपना लेनी चाहिए।
कृषि मंत्री, द्वारा कहा गया कि प्रधानमंत्री के वीजन के अनुसार कृषकों की आय दोगुनी करने के लिए 100 दिन की कार्ययोजना तैयार करें। क्योंकि किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। उन्होंने अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि, राज्य की राजमा दाल, मंडुआ, झंगोरा, लाल चावल, व अन्य पारम्परिक फसलों का जीआई (ग्लाईसिमिक इंडेक्स) तैयार किया जाए। ताकि इन परम्परिक उत्पादों की पहचान स्थापित कर अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडिंग की जा सके।
राज्य मिलेट मिशन का प्रारूप एक सप्ताह के भीतर तैयार करने के निर्देश भी काबिना मंत्री ने दिए। ताकि राज्य के कृषकों हेतु योजना को कैबिनेट के माध्यम से लागू करवाया जा सके।
औद्योगिक विकास मंत्री के तौर पर अपने पूर्व अनुभव के आधार पर उन्होंने कहा कि उद्योगों की तर्ज पर किसानों की सुविधा हेतु कृषि विभाग में भी सिंगल विण्डो सिस्टम विकसित किए जाए। साथ ही जिला स्तर, विकास खण्ड स्तर तथा न्याय पंचायत स्तर तक किसान संवाद कार्यक्रम स्थापित किए जाएं। अधिकारियों कर्मचारियों के अटैचमैंट कल्चर पर मंत्री का पारा सातवें आसमान पर था। मंत्री ने सख्ती से निर्देषित किया कि विभाग में अधिकारियों/कर्मचारियों के संबद्धीकरण को समाप्त किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *