News War Live

National News Portal

उत्तराखंड

उत्तराखंड में AAP को बड़ा झटका, CM फेस रहे कर्नल अजय कोठियाल ने पार्टी छोड़ी

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. यहां उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में AAP का मुख्यमंत्री चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल ने बुधवार को पार्टी छोड़ दी. उन्होंने इस संबंध में अपना इस्तीफा पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेज दिया है.

कर्नल अजय कोठियाल ने इस्तीफे में लिखा है कि मैं 19 अप्रैल 2021 में पार्टी में शामिल हुआ था. और अब 18 मई 2022 को पार्टी छोड़ रहा हूं. अजय कोठियाल आम आदमी पार्टी ने करीब 13 महीने तक रहे. उन्होंने केजरीवाल को पत्र में लिखा है कि पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्ध सैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखकर पद से त्याग पत्र दे रहा हूं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *