यशपाल आर्य–संजीव पर हमले से कांग्रेसियो में रोष , नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह रविवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर देंगे धरना
कांग्रेस के नेता यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य पर हुए हमले के विरोध में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह रविवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठेंगे.यह जानकारी कांग्रेस के देहरादून महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने दी उनके अनुसार जिस तरीके से कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।उत्तराखंड में और नेताओं पर गुंडे खुलेआम हमला कर रहे हैं यह सब बताता है कि प्रदेश सरकार का कानून व्यवस्था पर कोई कंट्रोल नहीं रह गया है.
आपको बता दें बाजपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य पर हमला हुआ है। समर्थकों ने दोनों को बचाकर थाने पहुंचाया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा पर हमले का है आरोप। संजीव आर्य ने आरोप लगाया है कि पुलिस की मौजूदगी में 20 लोगों के साथ किंदा ने लाठी-डंडों से हमला किया है।
संजीव आर्य ने कहा मेरी और पिता की हत्या करने की थी साजिश रची गई थी।दो समर्थकों ने अपने ऊपर वार झेलकर हमें बचाया।वर्तमान में यशपाल और संजीव समर्थकों के साथ बाजपुर थाने में हैं। आरोपित पर कार्रवाई की मांग को लेकर उनके समर्थक कर रहे हैं प्रदर्शन। पूर्व मंत्री यशपाल बेटे संजीव के साथ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में ही धरने पर बैठ गए हैं.