News War Live

National News Portal

उत्तराखंड

मर्डर व डकैती मामले में 11 साल से फरार बदमाश जालंधर से दबोचा

दून पुलिस ने 3 दिन जालंधर में डेरा डाल किया गिरफ्तार

अभियुक्त के गैर जमानती वारंट व कुर्की के आदेश भी हुए थे

देहरादून। दून पुलिस ने मर्डर व डकैती के मामले में 11 वर्षो से फरार बदमाश को जालंधर से गिरफ्तार किया। दून पुलिस ने 3 दिन जालंधर में डेरा डालने के बाद बदमाश को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के गैर जमानती वारंट व कुर्की के आदेश भी हुए थे। मिली जानकारी के मुताबिक 2012 से लगातार फरार चल रहे अभियुक्त मनजीत पुत्र अमरीक सिंह निवासी गांव काहनपुर, थाना मकसूदा, जनपद जालंधर (पंजाब) उम्र 44 वर्ष की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट तथा धारा 82 व 83 की कार्रवाई के नोटिस जारी किए गए थे।

अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए राजपुर पुलिस ने पूर्व में कई बार अभियुक्त के घर तथा अन्य संभावित स्थानों पर दबिशें से दी गई परंतु अभियुक्त पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था। गोपनीय रूप से जानकारी मिली कि अभियुक्त जालंधर में एक फैक्ट्री में काम कर रहा है, जिस पर पुलिस टीम को तत्काल जालंधर रवाना किया गया।

टीम ने 3 दिन तक जालंधर में गोपनीय रूप से अभियुक्त के संबंध में जानकारियां एकत्रित करते हुए 27 अक्टूबर को फैक्ट्री के बाहर गिरफ्तार कीट। अपराधी पुलिस से बचने के चाहे कितने भी घर बदल लें, दून पुलिस उन्हें उनके असली घर जेल पहुँचा कर ही रहेगी :- एसएसपी देहरादून

नाम पता अभियुक्त :-
मनजीत पुत्र अमरीक सिंह निवासी गांव काहनपुर, थाना मकसूदा, जनपद जालंधर (पंजाब), उम्र 44 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *