News War Live

National News Portal

उत्तराखंड

भारत जोड़ो यात्रा में उठी जोशीमठ की आवाज, फरवरी में जोशीमठ आएंगे राहुल गांधी, गरमाई सियासत

भू-धंसाव के संकट का सामना कर रहे जोशीमठ की व्यथा जानने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी उत्तराखंड आएंगे। प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के अनुरोध पर राहुल फरवरी महीने में जोशीमठ आने को राजी हो गए हैं। राहुल की इस हामी के साथ ही जोशीमठ पर सियासत भी गरमा उठी है।

प्रदेश कांग्रेस के नेता मंगलवार को जम्मू पहुंचे, जहां उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया। यह यात्रा का 130वां दिन था। पार्टी ने इस दिन को जोशीमठ की आपदा को समर्पित कर दिया। बकौल प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, यात्रा के दौरान देश का ध्यान जोशीमठ में भू-धंसाव से हो रहे नुकसान के प्रति देश का ध्यान आकर्षित किया गया। राहुल गांधी ने फरवरी में उत्तराखंड का दौरा करने और जोशीमठ प्रभावित क्षेत्र में जाकर प्रभावितों से चर्चा करने का फैसला किया है।

वही राहुल गांधी ने कहा की भारत जोड़ो यात्रा जोशीमठ को समर्पित है। हम सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जोशीमठ को बचाना है। हिमालयी राज्य होने के नाते हमें पर्यावरण की रक्षा भी करनी है। साथ ही हमें लोगों के हितों का भी ध्यान देना है। सरकार को चाहिए की वह जल्द पुनर्वास व क्षतिपूर्ति करे ताकि प्रभावितों की जिंदगी आगे बढ़ सके। कोई सार्थक नीति तैयार करे। हिमालयी राज्य होने के कारण उत्तराखंड देश में विकास की दौड़ में पीछे नहीं छूटना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *