News War Live

National News Portal

उत्तराखंड

आज से चढ़ेगा गर्मी का पारा, मौसम विभाग ने 20 जून तक तापमान में बढ़ोत्तरी का लगाया पूर्वानुमान

देहरादून। भले ही इस साल कई बार मौसम बदलने से दूनवासियों को गर्मी से राहत मिली हो। लेकिन तीन जून से दून की गर्मी का पारा चढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने तीन जून से 20 जून तक तापमान में बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान लगाया है। इस साल मार्च, अप्रैल और मई में कई बार मौसम ने करवट ली। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हुई बारिश के चलते तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि इस बार प्री मानसून में सामान्य से अधिक बारिश होने के चलते गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन अब तीन से 20 जून तक दून में अच्छी गर्मी पड़ने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि देहरादून में प्री मानसून में 155.4 एमएम बारिश होती है। जबकि इस साल यह आंकड़ा सामान्य से कई गुना अधिक रहा। एक सप्ताह के आंकड़े देखें तो 24 से 31 मई तक सिर्फ देहरादून में 35.9 एमएम बारिश हुई। जबकि सामान्य तौर पर 11.3 एमएम बारिश होनी चाहिए थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *