News War Live

National News Portal

उत्तराखंड

उत्तराखंड सचिवालय संघ चुनाव- लगातार तीन बार अध्यक्ष रहे दीपक जोशी को सुनील लखेड़ा ने 40 मतों से दी मात 

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर दीपक जोशी जीत का चौका लगाने से चूक गए। लगातार तीन बार अध्यक्ष रहे जोशी को सुनील लखेड़ा ने 40 मतों से मात दी। इसे सचिवालय संघ के चुनाव का बड़ा उलटफेर माना जा रहा है। वहीं, महासचिव पद पर राकेश जोशी की फिर वापसी हुई है। सोमवार को सुबह दस बजे से सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में उत्तराखंड सचिवालय संघ का चुनाव शुरू हुआ। कुल 1056 में से 994 कर्मचारियों ने निर्धारित चार बजे तक वोट डाला। शाम 4:30 बजे से मतगणना शुरू हुई। करीब तीन घंटे तक चली मतगणना में 479 वोटों के साथ सुनील लखेड़ा सचिवालय संघ के नए अध्यक्ष चुने गए। वहीं, 350 वोटों के साथ राकेश जोशी महासचिव चुने गए। इससे पहले भी राकेश महासचिव रहे हैं। निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

किस पद पर किसने किसको हराया
अध्यक्ष : सुनील कुमार लखेड़ा (479 वोट) ने दीपक जोशी (439 वोट) को हराया।
महासचिव: राकेश चंद्र जोशी (350 वोट) ने विमल जोशी (324 वोट) को हराया।
कोषाध्यक्ष : रमेश सिंह बर्त्वाल (980 वोट) ने भूपेंद्र नारायण जोशी (322 वोट) को हराया।
संयुक्त सचिव: रणजीत सिंह (527 वोट), जगत सिंह डसीला (399 वोट) ने शुभम (337 वोट) व चंदन सिंह बिष्ट (323 वोट) को हराया।
संप्रेक्षक: लालमणि जोशी (524 वोट) ने अरविंद कुमार (451 वोट) को हराया।ये पहले ही चुने गए निर्विरोध
उपाध्यक्ष:
 जीतमणि पैन्यूली
सदस्य कार्यकारिणी: राजेंद्र गोस्वामी, उत्कर्ष सेमवाल

महासचिव पद पर सर्वाधिक 23 वोट रद्द
चुनाव में सचिवालय कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग तो किया लेकिन कई कर्मचारियों ने सही तरीके से मुहर नहीं लगाई। इस वजह से हर पद पर वोट रद्द हुए हैं। महासचिव पद पर सर्वाधिक 23 वोट रद्द हुए। अध्यक्ष पद पर 11, संयुक्त सचिव पर पांच, कोषाध्यक्ष पर 14 और संप्रेक्षक पद पर 19 मतपत्र रद्द किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *